Hindi Diwas 2025

273 views

Hindi Diwas 2025

Admin | Saturday September 13, 2025

September 13, 2025 | Saturday

केरला समाजम मॉडल स्कूल में आज बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर हिंदीमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नंदिनी शुक्ला के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की उपप्राचार्या श्रीमती सुजाता सिंह, श्रीमती रीना बैनर्जी एवं ए.एल अब्राहम उपस्थित थे ।

विद्यालय की प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, एकता और पहचान का आधार है । उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे हिंदी को अपने जीवन में सम्मान और गर्व के साथ अपनाएँ ।

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने कविता पाठ,कव्वाली, नृत्यनाटिका कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने विचार शानदार तर्कों से रखे ।

कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। हास्य कविता पाठ में प्रथम स्थान पर अर्थव गुप्ता, द्वितीय स्थान पर अक्षिता अग्रवाल तथा तृतीय स्थान पर यशस्वी सिंह रहे।कविता पाठ में प्रथम स्थान आरुषि, द्वितीय स्थान श्रीनिका बोस, एवं तृतीय स्थान पर आकृति चौधरी रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रणय रंजन, द्वितीय रिषिका ठाकुर तथा तृतीय स्थान पर आकृति चौधरी रहीं।विद्यालय की प्राचार्या ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी ।

विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और उसके महत्व को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा ।

Hindi Diwas 2025 Hindi Diwas 2025 Hindi Diwas 2025 Hindi Diwas 2025 Hindi Diwas 2025

For more updates, follow us on : Facebook | X | Instagram | WhatsApp